EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) : रिटायरमेंट के लिए हर एक आदमी का एक प्लान रहता है। जो हर बार उसके जहेन मे घूमता रहता है। कैसे करे, कहा इन्वेस्ट करे, बच्चो की पढाई, घर का किराया या लोन का किश्त, इस सब मे पैसा बचता ही नहीं, तो रिटायरमेंट को कैसे सुरक्षित करे।
सब अपने अपने तरीकेसे रिटायरमेंट के लिए काम करते ह। यहाँ पर सामने आता है PF और उसका return जो आपके लिए रिटायरमेंट के बाद संजीवनी बनकर काम करता है।
वैसे इन्वेस्टमेंट के काफी एरिया है, जहा पर आप इन्वेस्ट कर सकते है। जैसे की Stock Market, Mutual Fund, LIC, पोस्ट मे करने वाली RD बैंक मे करने वाली FD। ये सब है, पर इनमे कही पैसा बढ़िया तो रिस्क भी जादा रहता है और जहा रिस्क कम वहा पैसा भी कम मिलता है। यहाँ पर EPFO एक महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है।
नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट, अगर आपका Provident Fund जमा होता है, तो आपका करोड़पति बनाना तय है।
EPFO में कौन-कौन पात्र (Eligible) हैं?
1. कर्मचारी की पात्रता:EPF से जुड़ने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
2.कंपनी/संस्थान की पात्रता :सभी प्राइवेट और सरकारी कंपनिया जिनमे 20 से ज्यादा लोग कम करते हो।
ऐसे बनावो 2 करोड़ रूपये का रिटायरमेंट फंड
कर्मचारी की उम्र : 23 साल
नौकरी के साल : 37 साल
कुल मासिक कॉन्ट्रिब्यूशन : 1567 रूपये
सालाना वेतन वृद्धि : 10 % (अनुमानित)
37 साल में, कुल जमा : 68,46,018 रूपये
कुल ब्याज : 1,30,08,857 रूपये
फाइनल अमाउंट : 1,98,64,875 रूपये
EPFO की मुख्य योजनाएँ
1. EPF(कर्मचारी भविष्य निधि) :हर महीने कर्मचारी और काम करने वाली कंपनी दोनों अपने अपने हिस्से से कुछ रक्कम (१२%) EPF खातेमें जमा करते है।
2. EPS(कर्मचारी पेंशन योजना) :रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को मासिक पेंशन दी जाती है।इस योजना के लिए आपकी सेवा कम से कम १० साल की होनी चाहिए।
3. EDLI(कर्मचारी जमा-लिंक बीमा योजना) : कर्मचारी की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को बीमा लाभ मिलता है।
EPFO के लाभ :
रिटायरमेंट बचत : रिटायरमेंट पर लंप सम + पेंशन।
बीमा सुरक्षा : मृत्यु होने पर परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा।
आपातकालीन फंड : चिकित्सा, शिक्षा, घर आदि के लिए आंशिक निकासी।
सरकारी गारंटी : PF फंड सुरक्षित और भरोसेमंद।
Conclusion:
आपको अगर आपका भविष्य सुरक्षित करना है तो आपको सबसे सुरक्षित विकल्प चुनना चाहिए और वो है EPFO.