5 EMA Strategy : बैंकनिफ़्टी की इंट्राडे की असरदार स्ट्रैटर्जी

5 EMA एक पॉपुलर Strategy जो आपको एक बढ़िया ट्रेड चार्ट पे ढूंढने मे मदद करती है। 5 EMA Strategy का आप शेयर मार्केट किसी भी शेयर या इंडेक्स पे लगाकर काम कर सकते है। अगर आप इंट्राडे ट्रेडर है तो आपको 5 EMA Strategy तो एक बेहतरीन विकल्प बनके आप के सामने आएगी। 

5 EMA Strategy क्या है ?

5 EMA Strategy एक ऐसी strategy है जिसमे हम Exponential Moving Average इंडिकेटर का इस्तमाल करते है। आसान भाषा में इसे एक औसत बोल सकते है। पर ये चार्ट पे लगने के वक्त हमें कुछ नंबर्स लगाने पड़ते है। ये सबसे असरदार तब काम करती है जब आप 5 मिनिट का कैंडल को चार्ट में लगते है। 5 EMA strategy इस्तमाल करके आप buy और sell दोनो तरफ के ट्रेड ले सकते है। 5 EMA इंडिकेटर चार्ट पे लगाने के बाद हमे चार्ट पे एक लाइन मिल जाती है। जो प्राइस के साथ ही चलती है और जब प्राइस में कुछ इस तरीके की मूवमेंट आती है जो रेगुलर ना हो उस टाइम लाइन और कैंडल (प्राइस) में अंतर आ जाता है और हमे buy और sell  साइड के ट्रेड करने को एंट्री मिल जाती है। 

5 EMA Strategy

5 EMA Strategy किसने बनायी है ?

5 EMA Strategy का निर्माण पॉवर ऑफ़ स्टॉक के सुभाशीष सर ने किया है। जो उन्होंने अपने प्रैक्टिस और अध्ययन में किया है। 

5 EMA Strategy steps

  1.  पहले आप को कंपनी या इंडेक्स का चार्ट लगाना हैजिसमे आप काम करना चाहते हो।  
  2.  कैंडल स्टिक को 5 मिनिट लगाना। 
  3. इंडिकेटर में क्लिक करके Exponential Moving Average टाइप करना। 
  4. चार्ट पे EMA आ जाने के बाद setting के बटन क्लिक करना और lenght मे 5 टाइप करना। 
  5. अपने हिसाब से कलर सेलेक्ट करना उस हिसाब से लाइन चार्ट पे दिखने लगेगी। 
  6. For Buy साइड ट्रेड लेने के लिए अगर 5 मिनिट की कैंडल 5 EMA लाइन के निचे बनेगी और लाइन और कैंडल में अंतर होगा तो कैंडल का high तोड़तेहि आपको buy साइड में एंट्री लेनी है। और टॉपलॉस 5 मिनिट कैंडल के low के निचे लगा देना। 
  7. For Sell साइड ट्रेड लेने के लिए अगर 5 मिनिट की कैंडल 5 EMA लाइन के ऊपर’ बनेगी और लाइन और कैंडल में अंतर होगा तो कैंडल का low तोड़तेहि आपको sell  साइड में एंट्री लेनी है। और टॉपलॉस 5 मिनिट कैंडल के high के थोड़ा ऊपर लगा देना।  

5 EMA Strategy विडियो जो आपको देखना चाहिए

5 EMA Strategy का ये वीडियो आपको बताएगा की कैसे आप चार्ट में 5 EMA लगा सकते और किस तरीके के चार्ट में परिस्तिति बनने के बाद आपको buy और sell का ट्रेड ले सकते है। 

5 EMA Strategy कब सबसे असरदार काम करती है।

5 EMA Strategy सबसे असरदार तब साबित हो जाती है या काम करती है जब ये support या resistance पे बनती है। जब market support पे आया है और 5 EMA buy साइड के लिए बना है तब ये strategy ज्यादा असरदार होगी buy के लिए। 

Sell के लिए 5 EMA जब resistance के आसपास बनती है तब आप sell साइड का प्लान कर सकते है। Share Market में तब ज्यादा पैसा बनता है जब आपका अध्ययन अच्छा हो और आपने बार बार back testing और strategy की  प्रैक्टिस की हो। प्रैक्टिस के लिए आप paper trading app का इस्तमाल कर सकते है और अध्ययन के लिए आप tickertape वेबसाइट का इस्तमाल कर सकते है। 

Conclusion :

5 EMA Strategy एक बढ़िया strategy है जो शेयर बाजार में बहोत लोग इस्तमाल कर रहे है। इस 5 EMA strategy को इस्तमाल करने से पहले आपको पूरी तरह से पहले इसे सीखना होगा बार बार प्रैक्टिस करना होगा और आपके रिस्क के हिसाब से आप इसे बाजार में इसका use कर सकते हो। 

Scroll to Top